रुद्रपुर पीएसी में चार दिवसीय मेले का आयोजन, मण्डलायुक्त दीपक रावत ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया।

रुद्रपुर पीएसी में चार दिवसीय मेले का आयोजन, मण्डलायुक्त दीपक रावत ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया।

रूद्रपुर। पीएसी 31वीं वाहिनी रूद्रपुर के 55वें स्थापना दिवस पर वाहिनी परिसर में 4 दिवसीय 30 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक आयोजित मेला कार्यक्रमों का मंगलवार सायं मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त दीपक रावत ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त ने मेला स्टॉलों का निरीक्षण किया व स्टॉलों की सराहना की।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त श्री रावत ने पीएसी 31वीं वाहिनी रूद्रपुर के 55वें स्थापना दिवस पर सभी पीएसी जवानों, अधिकारियों व उनके परिवारजनो को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा पीएसी के जवान जनसुरक्षा के लिए अतिमहत्वपूर्ण है व जनसुरक्षा के लिए संवेदनशील रहकर हमेशा तत्पर रहती है एवं अपने दायित्वो का मुस्तैत होकर कार्य करती है।
सेनानायक पंकज भट्ट ने बताया कि 01, 02 व 03 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से मेले के साथ ही खेल प्रतियोगिताए, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। जबकि 03 अक्टूबर समापन दिवस पर मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही लक्की ड्रा व पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
प्रथम सायं मेले में पीएसी महिला बैंड द्वारा सुंदर पहाड़ी धुनों का प्रदर्शन कर स्वागत किया। कुमाऊनी लोक गायक जितेंद्र तुमकियाल, गायिका प्रीति,ज्योति, व मां नैनी सांस्कृतिक दल द्वारा सुंदर गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा,अपर पुलिस अधीक्षक आर डी मठपाल,उप सेनानायक मिथलेश कुमार सिंह, सहायक सेनानायक तपेस कुमार चन्द, शिविरपाल राकेश महरा तहसीलदार दिनेश कुटोला सहित अनेक अधिकारी, जवान व परिवारजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *