‘कोलंबस पब्लिक स्कूल’ मे ‘राघव शतरंज अकादमी’ द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 

‘कोलंबस पब्लिक स्कूल’ मे ‘राघव शतरंज अकादमी’ द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 

बालक वर्ग जेपीएस रुद्रपुर और बालिका वर्ग आर्यमन बिड़ला हलद्वानी ने टूर्नामेंट में शतरंज प्रतियोगिता जीती

रुद्रपुर। राघव शतरंज अकादमी द्वारा आयोजित चतुर्थ रुद्र अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में स्कूल टीम बालक वर्ग में जेपीएस रुद्रपुर ने प्रथम स्थान, डीपीएस रुद्रपुर ने दुसरा स्थान और स्टोन रिज रुद्रपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल टीम बालिका वर्ग में आर्यमन बिड़ला हल्द्वानी ने बाजी मारी, भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल लालपुर ने दुसरा और स्टोन रिज रुद्रपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग का खिताब ध्रुवांश भट्ट (क्वींस स्कूल हल्द्वानी), सीनियर बालिका वर्ग का खिताब इशिका बंगा (आरएएन बिलासपुर), जूनियर बालक वर्ग का खिताब सक्षम दर्शन (दीक्षांत हल्द्वानी), जूनियर बालिका वर्ग का खिताब अद्विका साहू (विजन वेली काशीपुर), सब जूनियर बालक वर्ग का खिताब धैर्य बोरा (डीएवी हल्द्वानी), सब जूनियर बालिका वर्ग का खिताब श्रीजा सिंह (स्टोन रिज रुद्रपुर) ने जीता। टूर्नामेंट का उद्घाटन कोलंबस पब्लिक स्कूल के एमडी श्री मनोज खेड़ा और प्राचार्य श्री मनोज कुमार ने किया और समापन कोलंबस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री केशर दास खेड़ा के किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में चीफ आर्बिटर अवि सिंह (नेशनल आर्बिटर) और राघव शतरंज अकादमी से दिलीप साहू, सुमित बांगा, डॉ. प्रमेश अरोड़ा, स्वाति बांगा, नीलम साहू, ईशा अरोड़ा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *