राजनांदगांव छग की समाजसेवी एवं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर डॉक्टर नेहा गुप्ता को प्रदेश संयोजक का दायित्व

राजनांदगांव छग की समाजसेवी एवं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर डॉक्टर नेहा गुप्ता को प्रदेश संयोजक का दायित्व

मुंबई।पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत” के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट द्वारा राजनांदगांव छग की समाजसेवी एवं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर डॉक्टर नेहा गुप्ता संगठन के डिजिटल मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ इकाई का दायित्व सौंपा गया है।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई के अनुसार स्थाई लोक अदालत की सदस्य रही डॉक्टर नेहा गुप्ता देश भर के विभिन्न सामाजिक ,साहित्यिक संगठनों में शामिल होकर समाजसेवा का कार्य कर रही है। उनको देश भर की संस्थाओं द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई बड़े सम्मानों से भी सम्मानित किया जाता रहा है।प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के डिजिटल मीडिया विभाग छग की प्रदेश संयोजिका के रूप में संगठन के उद्देश्य के प्रचार प्रसार में महत्ती भूमिका का निर्वहन करेंगी। उनका मनोनयन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *