मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषित

मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषित

कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती शशि दीप मुंबई ने की घोषणा

मुंबई। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल और सोशल मीडिया के गैर अधिमान्य पत्रकारों / मीडिया कर्मियों / श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण और उनको मुख्य धारा से जोड़ने (विशेषकर ग्रामीण एवं दुराचंल के पत्रकारों को) के उद्देश्य से राष्ट्रीय आंदोलन चलाने के लिए स्थापित मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट (भोपाल) की सहमति से संगठन की कार्यवाहक अध्यक्ष देश की प्रख्यात साहित्यकार, लेखिका, न्यूज हंट मीडिया एंड पब्लिकेशंस की निदेशक श्रीमति शशि दीप मुंबई ने संगठन के उद्देश्य के अनुपालन तथा प्रचार प्रसार के लिए संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की।
राष्ट्रीय कार्यसमिति में राष्ट्रीय महासचिव शुभोधुति कुमार मंडल उत्तराखंड के अलावा गुजरात से डॉक्टर हकीम शाह इलियास भाई, उड़ीसा से कमलाकांत दास, तमिलनाडु से एन श्रीनिवास राव,केरल से रॉय एम थॉमस, असम से अरनब शर्मा ,गोआ से डॉक्टर संजीव प्रभुगांवकर,मध्य प्रदेश से खेमराज चौरसिया, तेलंगाना से मीर मोहम्मद अली, पश्चिम बंगाल से डॉक्टर शाश्वती दास को आगामी आदेश तक राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनित किया है। गौरतलब हो कि संगठन संपूर्ण देश के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल और सोशल मीडिया के गैर अधिमान्य पत्रकारों / मीडिया कर्मियों /श्रमजीवी पत्रकारों एकजुट करने का प्रयास करेगा। इस संगठन के माध्यम से पत्रकारों की बौद्धिक क्षमता को बढाने हेतु पत्रकारिता से सम्बंधित प्रतियोगिताओ/पाठ्य क्रमो का आयोजन देश व्यापीस्तर पर किया जाएगा। संगठन में देश भर के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मिलित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *