रुद्रपुर के जादूगर देवाशीष मंडल आगरा में सम्मानित हुए
रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड के जादूगर देवाशीष मंडल को मिला अनूठा सम्मान
आगरा में आयोजित तीसरे स्वर्गीय श्री ओ. पी शर्मा स्मृति सम्मान समारोह में, जादू की दुनिया के बेताज बादशाह, जादूगर देवाशीष मंडल को उनकी अद्भुत कला और योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड और दिव्य आत्म ज्ञान फाउंडेशन द्वारा सम्मान:
जादूगर देवाशीष मंडल को जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड और दिव्य आत्म ज्ञान फाउंडेशन ने गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी असाधारण प्रतिभा और जादू के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान को दर्शाता है।
भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट अवार्ड:
भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने जादूगर देवाशीष मंडल को सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्टता और जादू के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों की मान्यता है।
इंटरनेशनल होनेरेबल अवार्ड 2025 द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड:
इतना ही नहीं, जादूगर देवाशीष मंडल को इंटरनेशनल होनेरेबल अवार्ड 2025 द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से भी नवाज़ा गया। जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा जीनियस मैजिक स्टारऑफ़ इंडिया 2025 सर्टिफिकेट से भी नवाजा गया
तदुप्रांत जादूगर ओ.पी.शर्मा स्मृति सम्मान समारोह समीति द्वारl “थर्ड” जादूगर ओ.पी.शर्मा स्मृति पुरस्कार 2025 से भी नवाजा गया !
यह सम्मान समारोह जादूगर देवाशीष मंडल के लिए एक यादगार पल बन गया, जहाँ उनकी कला और समर्पण को व्यापक रूप से सराहा गया।

