पत्रकार प्रेस परिषद के परमपाल प्रदेश उपाध्यक्ष और जगदीश चंद्र महामंत्री बने

चंद्रेक बिष्ट को सौंपा कुमांऊ प्रभारी का दायित्व

हल्द्वानी। पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार परम पाल सुखीजा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जगदीश चन्द्र को महामंत्री मनोनीत किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश बिष्ट को कुमांऊ प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

प्रदेश अध्यक्ष गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन में वरिष्ठ पत्रकारों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये गये परम पाल सुखीजा उत्तरांचल दर्पण के प्रधान संपादक है और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वहीं महामंत्री बनाये गये जगदीश चन्द्र उत्तरांचल दर्पण के समाचार संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता से कर रहे है। कुमांऊ प्रभारी बनाये गये चंद्रेक बिष्ट अमर उजाला सहित कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं।

अशोक गुलाटी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व मे पत्रकार प्रेस परिषद देश के कई राज्यों में मजबूती से काम कर रहा है। संगठन पत्रकारों के हितों के लिए काम करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। संगठन के सदस्यों के लिए आगामी अप्रैल माह से निःशुल्क हेल्थ बीमा योजना भी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद भारत में एक मात्र ऐसा पत्रकार संगठन है ,जो राष्ट्रपति कार्यालय से भी प्रमाणित है, उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा में पत्रकारों के लिए प्रेस गैलरी में दो लोगों को लिए व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई इकाईयों का गठन किया जा रहा है। जल्द ही कई जिला एवं नगर इकाईयों का गठन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 9 मार्च को रुद्रपुर में संगठन की जिला और नगर इकाई की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *