डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘वास्तु के रहस्य का विमोचन’

अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री द्वारा लिखित पुस्तक वास्तु के रहस्य का विमोचन नन्ही समाज सेविका द मोस्ट इंस्पायरिंग गर्ल ऑफ अर्थ रिशिका बिश्नोई के द्वारा किया गया। वास्तु के रहस्य पुस्तक में वास्तु के छोटे से छोटे दोष को बड़े ही प्रभावी ढंग से सरल और बोलचाल की भाषा में लिखा है। भवन के वास्तु दोष व्यक्ति को किस प्रकार से मरण तुल्य कष्ट प्रदान करते हैं इन प्रभावों से किस प्रकार से निजात पाई जा सकती हैं, हर दिशा, हर इकाई, पंच तत्वों के दोषों को निवारण करने के तरीके बारिकी से बताया गया है। लेखक का इस पुस्तक को लिखने का मुख्य उद्देश्य यह रहा है हर व्यक्ति को वास्तु जैसे वैदिक, वैज्ञानिक, सैद्धांतिक , चमत्कारी विषय में अपने आप को समाहित कर भवन के माध्यम से मानव जीवन को मधुर ओर सकारात्मक बना सके अपार खुशियां एवं जीवन में सामाजिक स्थिति आर्थिक स्थिति के स्तर को ऊंचा उठा सके। ज्ञात रहे लेखक डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री भवन में बीना किसी तोड़ फोड़ किए वास्तु दोषों के निवारण में अनुभवी एवं सिद्ध हस्त है।आपका मानना है कि भवन सुधार लो भव सुधर जाएगा । लेखक वास्तु के रहस्य से पुर्व वास्तु विषय पर पांच पुस्तकें लिख चुके हैं पांचों पुस्तकों की अपार सफलता के बाद आपके द्वारा लिखित छठवीं पुस्तक वास्तु के रहस्य का पब्लिकेशन वास्तु सॉल्यूशंस द्वारा किया गया जो आम जन के लिए उपयोगी एवं कारगर सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *