उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर डीके सिंह ने ओलंपिक ऑफिस में खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर- स्काय एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड की राज्य की टीम पहलगाम कश्मीर में ट्रेनिंग सेमिनार व प्रतियोगिता के लिए गई थी जिसमें 19 खिलाड़ियों का दल पहलगाम कश्मीर गया था।और सभी खिलाड़ियों ने अच्छी ट्रेनिंग के साथ-साथ पदक भी अर्जित किए वापस आने पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर डीके सिंह जी के द्वारा ओलंपिक ऑफिस में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद हसन खान ने बताया कि पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों में सुदीस राय अंश पोखरियाल विशाल शर्मा जितेंद्र मौर्य आरुषि, ज्योति मेहरा,मोना कश्यप आरती पुजारी मन्नत सती गरिमा कुंवर शिवचरण है। सभी विजेता खिलाड़ियों को डॉक्टर डीके सिंह जी द्वारा पदक पहनकर सम्मानित किया गया और संस्था के अध्यक्ष विकास शर्मा जी के द्वारा सभी को बधाई दी गई इस मौके पर पंकज भल्ला दयाल सिंह विद्या रानी दिनेश सिंह राजकुमार चौहान मनीत कुमार, शांति देवी, नवदीप सिंह आदि अभी अभिभावक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *