4 अगस्त को होगा भाईचारा एकता मंच का तीज महोत्सव

संगठन विस्तार में शिवनगर की बबीता मंडल बनी जिला महामंत्री

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच का हरियाली तीज महोत्सव 4 अगस्त को संपन्न होगा जिसमें मेहंदी, डांस, रैंप आदि कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा साथ-साथ संगठन का विस्तार करते हुए शिवनगर निवासी बबीता मंडल को भाईचारा एकता मंच का जिला महामंत्री का पद दिया गया। भाईचारा एकता मंच की मासिक बैठक में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में संगठन का कार्यालय काफी दिनों से बंद है जिसको लेकर शिवनगर निवासी बबीता मंडल को जिला महामंत्री का पद दिया गया है और अब वह ट्रांजिट कैंप के कार्यालय को विधिवत रूप से चलायेंगी। वही भाईचारा एकता मंच के हर वर्ष होने वाले हरियाली तीज के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार कर दी गई जिसके अनुसार संगठन का तीज महोत्सव 4 अगस्त दिन रविवार को संपन्न होगा। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कोषाध्यक्ष स्वामी आधार श्रीवास्तव,अवतार सिंह बिष्ट, राधा कृष्ण, ममता श्रीवास्तव, सुमन पंत,आरती मौर्य, गीता देवी, लक्ष्मी सैनी,आशा मुंजाल, शीला चौधरी सहित दर्जनों पदाधिकारी ब सदस्य मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *