“एडिटर्स कौंसिल ऑफ इंडिया” का हुआ गठन

“एडिटर्स कौंसिल ऑफ इंडिया” का हुआ गठन
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए डॉक्टर सैयद खालिद कैस
मध्य प्रदेश/ रुद्रपुर। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता, गरिमा और पत्रकारों के सम्मान की रक्षा हेतु देशभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के संपादकों, पत्रकारों और मीडिया कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से “एडिटर्स कौंसिल ऑफ इंडिया”नामक अखिल भारतीय संगठन का गठन किया गया है।
संगठन के राष्ट्रीय संगठन महासचिव शुभोधुती कुमार मंडल रुद्रपुर उत्तराखंड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार “एडिटर्स कौंसिल ऑफ इंडिया” का सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार श्री डॉक्टर सैयद खालिद कैस को चुना गया है।
श्री मंडल द्वारा बताया गया है कि इस संगठन में देश भर के क्रांतिकारी संपादकों को शामिल किया जाएगा संगठन पत्रकारों और संपादकों का एक राष्ट्रीय मंच है। इसका गठन मुख्य रूप से प्रेस की स्वतंत्रता, पत्रकारों के हित और नैतिक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए हुआ है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और गरिमा को बनाए रखना। प्रेस पर किसी भी तरह के सरकारी या गैर-सरकारी दबाव का विरोध करना संगठन का मूल उद्देश्य है।देशभर में काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा, बीमा, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा के लिए नीतियां बनवाना। पत्रकारों पर हमलों, धमकियों और झूठे मुकदमों में पत्रकारों को कानूनी मदद देना हमारा लक्ष्य है।फेक न्यूज, पीत पत्रकारिता और सनसनी को रोकना। पत्रकारिता के लिए आचार संहिता बनाना और उसका पालन करवाना।नए पत्रकारों के लिए वर्कशॉप, ट्रेनिंग और सेमिनार आयोजित करना। डिजिटल पत्रकारिता और मीडिया कानूनों की शिक्षा देना।
उन्होंने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य देश के सभी छोटे-बड़े, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के संपादकों को एक मंच पर लाना ताकि वे सामूहिक रूप से अपनी बात रख सकें।सुरक्षित पत्रकार, स्वतंत्र प्रेस, जिम्मेदार मीडिया” यही “एडिटर्स कौंसिल ऑफ इंडिया” का मूल मंत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *