महाशिवरात्रि कावड़ यात्रा एवं VVIP प्रोग्राम के दृष्टिगत दिनांक 14/02/2026 को रुद्रपुर शहर का यातायात/ डायवर्जन प्लान।

महाशिवरात्रि कावड़ यात्रा एवं VVIP प्रोग्राम के दृष्टिगत दिनांक 14/02/2026 को रुद्रपुर शहर का यातायात/ डायवर्जन प्लान।

➡️ कावड़ यात्रा के दौरान काशीपुर से किच्छा तक हाईवे वन वे रहेगा । जिसमें एक साईड कावड़ और एक साईड यातायात चलेगा।

➡️ वीवीआईपी कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु रामपुर से आने वाले व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था ए0एन0 झा0 इंटर कॉलेज रुद्रपुर में की गई है।

➡️ काशीपुर, नैनीताल और किच्छा से कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों के वाहनों हेतु पार्किंग की व्यवस्था मोदी मैदान में की गई है।

➡️ काशीपुर रोड से आने वाले वे लोग जो वीवीआईपी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे उनके वाहनों को गाबा चौक से डायवर्ट कर अग्रसेन चौक पर सवारी उतारकर अपने वाहनों को मोदी मैदान में पार्क किया जाएगा।

➡️ नैनीताल रोड से कार्यक्रम में आने वाले सभी व्यक्तियों को डीडी चौक /महाराजा पैलेस में उतारकर वाहनों को मोदी मैदान में पार्क किया जाएगा ।

➡️ किच्छा से आने वाले एवं तीन पानी से डायवर्ट होकर किच्छा बाईपास होते हुए महाराजा पैलेस पर सवारी उतारकर उनके वाहनों को मोदी मैदान में पार्क किया जाएगा ।

➡️ काशीपुर रोड से आने वाली डाक कावड़ को गाबा चौक एवं तीन पानी के किच्छा बायपास रोड पर संचालित किया जाएगा ।

➡️ त्रिशूल /इंदिरा चौक से वीआईपी रोड शो के दौरान इंद्रा चौक से डीडी चौक जीरो जोन रहेगा। जिसमें वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे ।

➡️ वीआईपी कार्यक्रम के दौरान रामपुर से त्रिशूल चौक / इंद्रा चौक की ओर आने वाले वाहनों को ब्लॉक रोड से काशीपुर बायपास रोड में डाइवर्ट किया जाएगा।

➡️ दिनांक 14/02/2026 की प्रातः से वीवीआईपी कार्यक्रम की समाप्ति तक रोडवेज का गांधी पार्क वाला गेट बंद रहेगा।

#UttarakhandPolice
#udhamsinghnagarpolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *