मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में किया गया।
रूद्रपुर। 03 जून, 2024- लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह, प्रेक्षक सुरेन्द्र सिंह व राजेश प्रजापति की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में किया गया।
मतगणना कार्मिकों के द्वितीय रेंडमाईजेशन में कार्मिकों को विधानसभा आवंटित हो गई । तृतीय रेंडमाइजेशन 04 जून मंगलवार को प्रातः 5 बजे किया जाएगा तथा तृतीय रेंडमाईजेशन मंे कार्मिकों को विधानसभावार मतगणना टेबल आबंटित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना विधानसभावार 14-14 टेबल में की जायेगी तथा पोस्टल मतों की गणना 34 टेबलों में व ईटीपीबीएस की स्कैनिंग 40 टेबल में होगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी/नोडल कार्मिक मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, गौरव पांडे, राकेश तिवारी, गौरव चटवाल, डॉ. अमृता शर्मा, अभय प्रताप सिंह, रविन्द्र जुवांठा, सहायक नोडल कार्मिक केएस रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे।

