बरेली के अविनाश ने शतरंज टूर्नामेंट में पहला स्थान प्राप्त किया, रुद्रपुर के जेसीस पब्लिक स्कूल द्वारा रूद्रा ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था

बरेली के अविनाश ने शतरंज टूर्नामेंट में पहला स्थान प्राप्त किया, रुद्रपुर के जेसीस पब्लिक स्कूल द्वारा रूद्रा ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था

रुद्रपुर। तीसरा रूद्रा ओपन चेस टूर्नामेंट जेसीस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें बरेली के अविनाश शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें रुद्रपुर के श्रेयांश साहू ने दूसरा स्थान, हल्द्वानी के शुभम पुरोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य विजेताओं में मुरादाबाद के ज़ेशान अली चौथे, हल्द्वानी के ध्रुवाश भट्ट पांचवें, काशीपुर के शुभ सिंह सैनी छठे, हल्द्वानी के धैय बोरा और रुद्रपुर के अविराज चिलाना सातवें, हल्द्वानी के गर्वित पंत नौवें और मुरादाबाद के इमरान अहमद दसवें स्थान पर रहे। टूर्नामेंट का उद्घाटन रुद्रपुर के विधायक श्री शिव अरोरा ने किया और समापन जेसीस पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री सुधांशु पंत और राष्ट्रीय अंपायर श्री अवि सिंह द्वारा किया गया। स्कूल विजेताओं में जेसीस पब्लिक स्कूल पहले स्थान पर रहा, हल्द्वानी दूसरे स्थान पर और रुद्रपुर की स्टोन रि.ज तीसरे स्थान पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *