गदरपुर में खुला मातृभाषा हिंदी में कंप्यूटर सीखाने का ट्रेनिंग सेंटर

गदरपुर में ‘फ्यूचर वर्ल्ड एजुकेशन इंस्टिट्यूट’ कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन

शक्ति फार्म के समाजसेवी राजेश सरकार ने फीता काटकर कंप्यूटर सेंटर का प्रारंभ किया।

गदरपुर। राजेश सरकार ने कहा कि आज के जनरेशन में हर किसी को कंप्यूटर का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि आप अगर नजर डालें तो अधिकतर काम आज के डेट में कंप्यूटर से होने लगे हैं इसलिए हर बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी हो गया है क्योंकि कंप्यूटर के फील्ड में करियर बनाने भी बहुत आसान है आपको अगर कंप्यूटर आता है तो मान लीजिए आप घर में बैठकर भी बहुत अच्छा इनकम कर सकते हैं।

राजेश सरकार ने कहा कि आज के डेट में कंप्यूटर के क्षेत्र में अलग-अलग आविष्कार होने लगे हैं कंप्यूटर के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जो रोबोट इंसान का काम करने लगे हैं। लोगों ने कंप्यूटर के द्वारा एक वेबसाइट बनाकर अलग-अलग काम करने लगे हैं और रात को भी वह सोए रहते हैं लेकिन उनके वेबसाइट काम करता है और उसके माध्यम से उनके अकाउंट में ऑटोमेटिक पेमेंट आता रहता है उदाहरण को तौर पर आप अगर देखे तो अमेजॉन फ्लिपकार्ट मीशो यहां सारे एक वेबसाइट ही है जो वेबसाइट के माध्यम से ही इनकम होता रहता है।

राजेश सरकार ने कहा कि हर मध्यम वर्ग एवं गरीबों के बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए जिससे आगे चलकर अपने परिवार के लिए कुछ कर सके।

‘फ्यूचर वर्ल्ड एजुकेशन इंस्टिट्यूट’ कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के ब्रांच डायरेक्टर पूजा ने बताया की गदरपुर की पहली इंस्टिट्यूट खुलने जा रहा है जहां मातृभाषा हिंदी में कंप्यूटर सीखने की कोशिश किया जा रहा है और यहां कोशिश आगे तक जारी रहेगा।

मातृभाषा को अधिक से अधिक लोगों के बीच लाने एवं मातृभाषा के माध्यम से कंप्यूटर सीखाने के लिए ही कोशिश कर रहे हैं और यहां कोशिश आगे तक जारी रहेगा। इस इंस्टीट्यूट के माध्यम से हम अलग-अलग तरह के कोर्स करागे।

जैसे की वेबसाइट डिजाइनिंग, ब्लॉक वेबसाइट, डिजाइनिंग, न्यूज वेबसाइट डिजाइनिंग, न्यूज़ पोर्टल कैसे डिजाइन किया जाता है, ऑनलाइन प्रोडक्ट सेलिंग वेबसाइट, फेसबुक मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, प्रोफेशनल फेसबुक पेज, प्रोफेशनल यूट्यूब चैनल, एडवांस्ड क्यूआर कोड डिजाइनिंग, पोर्टफोलियो वेबसाइट डिजाइनिंग, एक पेज की वेबसाइट डिजाइनिंग, अनलिमिटेड पेज की वेबसाइट डिजाइनिंग, ऑनलाइन वीडियो सेल करने की वेबसाइट, डिजिटल मार्केटिंग, कंप्यूटर की बुनियादी बातें, एम.एस. पेंट, वर्डपैड, नोटपैड, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग, मंगल फॉन्ट टाइपिंग, इंटरनेट का महत्व, टैली ईआरपी.9, टैली प्राइम, जीएसटी बिलिंग, पेज मेकर, कोरल ड्रा, फोटोशॉप, एडवांस एक्सेल, सिखाया जाएगा ।

फ्यूचर वर्ल्ड एजुकेशन इंस्टीट्यूट की विशेषताएं, ऑनलाइन सर्टिफिकेट सत्यापन, क्यूआर कोड प्रमाणपत्र सत्यापन, ऑनलाइन वीडियो कोर्स, सम्पूर्ण कोर्स के नोट, स्टूडेंट के एडमिशन लेते ही वेबसाइट पर नाम फोटो अपलोड हो जाता है, एक कंप्यूटर पर एक स्टूडेंट, थ्योरी एवं 100% प्रैक्टिकल, बड़े शहर के सभी कंप्यूटर कोर्सेज उपलब्ध कराने की कोशिश जारी रहेगा आगे तक, आप अपने समय के अनुसार कंप्यूटर सीख सकते हैं, अनुभवी शिक्षक, उपलब्ध है।

फ्यूचर टीवी एवं वर्ल्ड मीडिया न्यूज़ समाचार पत्र के तरफ से यहां ट्रस्ट का प्रारंभ किया गया है। यहां समाचार पत्र 13 साल पुराना समाचार पत्र है, जिसका संपादक शुभोधुती कुमार है,जो मान्यता प्राप्त पत्रकार है। ‘फ्यूचर वर्ल्ड एजुकेशन ट्रस्ट’ एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभोधुती कुमार मंडल ने कहा कि बहुत ही कम फीस में समाज सेवा के उद्देश्य से इस ट्रस्ट एनजीओ का प्रारंभ किया है। आने वाले कुछ महीनो के अंदर हम बहुत से कोर्स स्टार्ट करेंगे जिसका फीस बहुत ही कम नाम मात्र होगा, जो इंसान फैक्ट्री में काम करता है या और कहीं पर काम करता है जो इंस्टिट्यूट पर आकर कंप्यूटर नहीं सीख सकते उनके लिए हम ऑनलाइन वीडियो कोर्स बना रहे हैं बहुत ही जल्द हम वेबसाइट के माध्यम से ले आएंगे आपके सामने, जो वीडियो को देखकर आप बहुत ही आसानी से सीख सकते हैं एवं आप अपने समय टाइम के अनुसार वीडियो कभी भी देख सकते हैं, एवं आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

ध्यानि पंडित जी द्वारा यहां पूजा पाठ संपन्न कराया गया।

कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के उद्घाटन के समय मुख्य रूप से समाजसेवी राजेश सरकार, दीपक गुप्ता, कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के ब्रांच डायरेक्टर पूजा, कस्तूरी, हरस्वरूप, पूजा, ज्योति, कला, नैतिक, कोमल, रेखा, रीना, सौरभ, अनिल, मंजू, सार्थक, उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *