शतरंज खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी कल रविवार को रुद्रपुर के जेसीस पब्लिक स्कूल में आयोजित होने जा रहा है शतरंज का टूर्नामेंट 

तीसरा रुद्रा रैपिड चेस टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को

शतरंज खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, कल रविवार को रुद्रपुर के जेसीस पब्लिक स्कूल में आयोजित होने जा रहा है शतरंज का टूर्नामेंट 

रुद्रपुर। जेसीस पब्लिक स्कूल में तीसरी रुद्रा रैपिड चेस टूर्नामेंट का आयोजन 31 अगस्त 2025 को प्रातः 9:00 बजे से बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय विधायक श्री शिव अरोड़ा जी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा, जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह टूर्नामेंट विभिन्न शहरों से आए हुए प्रतिभाशाली छात्रों और शतरंज प्रेमियों के लिए अपनी प्रतिभा और रणनीतिक कौशल प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों के मानसिक विकास, अनुशासन, एकाग्रता और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।

उद्घाटन समारोह में जेसीस पब्लिक स्कूल के जनरल सेक्रेटरी श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, विद्यालय प्रबंधन, सम्मानित अतिथि, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *