“जी०आर०डी० स्कूल बना चैंपियन” डी० पी० एस० टी-10 (2025) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल जीत ट्रॉफी पर कब्जा
“जी०आर०डी० स्कूल बना चैंपियन” डी० पी० एस० टी-10 (2025) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल जीत ट्रॉफी पर कब्जा
रुद्रपुर। जी०आर०डी० इण्टरनेशनल स्कूल ने डी०पी०एस० पब्लिक स्कूल में चल रहे डी० पी० एस० टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल को अपने नाम कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस टूर्नामेंट में हल्द्वानी, रूद्रपुर, खटीमा सहित क्षेत्र के 30 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। कोच श्री अमन प्रसाद के मार्गदर्शन में जी०आर०डी० इण्टरनेशनल स्कूल की टीम ने लीग मैच में सेंट थेरेसा स्कूल हल्द्वानी एवं जे०पी०एस० स्कूल रूद्रपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया तत्पश्चात क्वार्टर फाइनल में सिंटी कॉन्वेंट स्कूल खटीमा को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में जी०आर०डी० के स्टार बल्लेबाज अभिवन बघेल की नॉट आउट 100 रन की पारी के योगदान से फाइनल में प्रवेश किया। 23 मई 2025 के फाइनल मैच में जी०आर०डी० इण्टरनेशनल स्कूल ने दि ऑक्सफोर्ट एकेडमी रूद्रपुर के सामने 15 ओवर में 120 रनों का लक्ष्य रखा। दि ऑक्सफोर्ट एकेडमी रूद्रपुर की टीम लक्ष्य का पीछे करते हुए 15 ओवर में 109 रन ही बना सकी।
इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज जी०आर०डी० इण्टरनेशनल स्कूल के प्रतिभावान खिलाडी अभिनव बघेल रहे और फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच से वंश शर्मा को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के चैयरमैन स० गुरनाम सिंह चावला, वॉइस चैयरमैन सतनाम सिंह चावला, बोडर ऑफ डायरेक्टर श्रीमती मनमीत कौर, श्रीमती रूपिदर कौर, प्रधानाचार्य श्रीमती सुरभि रस्तोगी, उपप्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा, स्पोर्टस टीचर्स सहित सभी ने जीत की बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान की।
वॉइस चैयरमैन सतनाम सिंह चावला ने खिलाड़ियों एवं कोच श्री अमन प्रसाद के कठिन परिश्रम की सराहना की एवं उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय दिन-प्रतिदिन शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी नए आयाम प्राप्त कर रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे विद्यालय में क्रिकेट, फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, हैडबॉल, टेबिल टेनिस आदि खेलों के साथ-साथ शूटिंग खेल का भी शुभारंभ कर दिया है। हमारा उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है और गुरू रामदास जी की कृपा से हम निरंतर ऊँचाइयों को छू रहे है।

