स्क्वे मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड स्क्वे मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का चयन

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर, ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में आयोजित होने जा रहे हैं 25 वीं कैडेट सब जूनियर,जूनियर में स्क्वे मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड स्क्वे मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का चयन मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में किया गया राज्य से विभिन्न भार वर्गों में 24 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।स्क्वे एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव मोहम्मद हसन खान ने बताया कि प्रतियोगिता पंचकूला में ताऊ देवीलाल इनडोर स्टेडियम में 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक आयोजित होगी।जिसमें उत्तराखंड राज्य की स्क्वे मार्शल आर्ट की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम 5 दिसम्बर को पंचकूला चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी और खिलाड़ी अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरी उम्मीद है कि पदक भी अर्जित करेंगे। और उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करेंगे। टीम के चयन के समय सीनियर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में राजवीर सिंह,विशाल शर्मा,तुषार पवार,जितेंद्र कुमार मौर्य,प्रदीप राय, शानू कश्यप नीरज यादव,मोना कश्यप दीपा,निशा,आरती पुजारी आदि लोग उपस्थित थे और सभी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी पदक अर्जित कर उत्तराखंड प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *