एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कराई परेड।

एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय ने पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कराई परेड।

दूसरों की सुरक्षा के साथ साथ स्वयं का स्वस्थ होना भी जरूरी।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को तंदुरुस्त रहने के दिए निर्देश

जनपद के आला अधिकारियों के अतिरिक्त समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी भी रहे मौजूद

एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों का आदेश कक्ष भी लिया गया।

एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस लाईन की अनेकों इकाइयों का निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 25/10/2024 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में पुलिस बल को दूसरों की सुरक्षा के साथ साथ स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरुस्त रखने के लिए परेड कराई गई। जिसमें जनपद के सभी आला अधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी , पुलिस कार्यालय/पुलिस लाईन के सभी शाखा प्रभारी एवं कर्मचारियों द्वारा परेड में प्रतिभाग किया गया।

परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाईन के परिवहन शाखा, व्यायामशाला , कर्मचारी बैरक व अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया गया और कर्मचारी भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता चैक की गयी व मैस कमांडर को आवश्यक निर्देश दिये गये ।

इस दौरान एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस लाईन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *