वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी द्वारा कावड़ यात्रा मार्ग का किया गया निरीक्षण
कावड़ियों की सभी समुचित सुविधाओं हेतु संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
कावड़ यात्रा के दौरान पुख्ता यातायात व्यवस्था रखने हेतु संबंधित को दिए आदेश ।
दिनाँक 29/07/2024 को एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ यात्रा रूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कावड़ियों की सुरक्षा और कावड़ यात्रा के दौरान पुख्ता यातायात व्यवस्था रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कावड़ियो की सुरक्षा हेतु चाक चौबंद व्यवस्था बनाने व अधिक से अधिक पुलिस बल को तैनात करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

