बंगाली समाज की चार प्रमुख मांगों को लेकर निकली ऐतिहासिक महारैली, हजारों लोग हुए शामिल

बंगाली समाज की चार प्रमुख मांगों को लेकर निकली ऐतिहासिक महारैली, हजारों लोग हुए शामिल
रुद्रपुर। बंगाली कल्याण समिति के आह्वान पर बंगाली समाज की चार प्रमुख एवं वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आज 20 सितंबर 2026 को रुद्रपुर में एक विशाल महारैली का आयोजन किया गया। महारैली में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। यह महारैली पिछले 74 वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आयोजित की गई।
महारैली का संचालन शिक्षक श्री शिव पद सरकार एवं श्री प्रताप पत्ता ने किया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में श्री समीर राय ने बंगाली कल्याण समिति की स्थापना एवं उसके संघर्षपूर्ण इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।
महारैली के संयोजक श्री परिमल राय ने बंगाली समाज की चार प्रमुख मांगों को विस्तार से रखते हुए कहा कि इन मांगों के समाधान के लिए समाज लंबे समय से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष करता आ रहा है।
एडवोकेट श्री शंकर चक्रवर्ती ने बांग्ला भाषा में संबोधित करते हुए महारैली के महत्व और बंगाली समाज की एकजुटता पर अपने विचार रखे। वहीं दर्जा राज्य मंत्री श्री उत्तम दत्ता ने बंगाली समाज की मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने का आश्वासन दिया।
नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री श्री संजय बाछाड़ ने भी अपने संबोधन में कहा कि वे अपने कार्यकाल में बंगाली समाज की मांगों को सरकार के समक्ष रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
महारैली को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ताओं में श्री चंद्रशेखर गांगुली, श्री तारक बाछाड़ , एडवोकेट श्री जीवन राय, पूर्व विधायक श्री प्रेमानंद महाजन, बी के यू एस के अध्यक्ष श्री रवि सरकार, छात्र संघ के अध्यक्ष श्री विशाल मंडल, श्री रामचंद्र राय, श्री के.पी. मंडल सहित लगभग 20–30 वक्ता शामिल रहे।
सभा के अंत में बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि एक महीने के भीतर बंगाली समाज की चारों प्रमुख मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो समिति द्वारा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। यह धरना देहरादून स्थित सचिवालय के समक्ष किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
इसके पश्चात हजारों लोगों की विशाल भीड़ रैली के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां समिति की ओर से अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को सौंपा गया। सीडीओ ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा।
महारैली में बंगाली कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं श्री आलोक राय, श्री संजय आईच, श्री अर्जुन विश्वास, श्री महताप राय, श्री नरेश साना , डॉ. सुनील हालदार, श्री शुभम दास, एडवोकेट श्री शुभम मंडल, श्री मानवेंद्र राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सत्यजीत सरकार, श्री विकास विश्वास श्री मानस बैरागी हरिदास मंडल, शक्ति फार्म से राजेश सरकार, अमीर दास, सुकरित मालाकार, दिवाकर राय, समीत सरकार, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
महारैली में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। विशाल जनसमूह की उपस्थिति ने बंगाली समाज की एकजुटता और अपनी मांगों के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में महारैली का शांतिपूर्ण ढंग से समापन हुआ।
बंगाली कल्याण समिति ने कहा कि समाज अपनी मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *