भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण किया

भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण किया

रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अनेक लाभकारी योजनाएं चल रही है जिसका समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। श्री चुघ ने कहा कि सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों को उचित शिक्षा दी जा रही है साथ ही सरकार द्वारा योजनाओं का भी उन्हें लाभ दिया जा रहा है जिसमें मिड डे मील, महालक्ष्मी किट आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी बच्चे शिक्षित हो और नई ऊंचाइयों को छुए ताकि उनके परिवार शहर और प्रदेश का नाम रोशन हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदैव विकास की सोच रखते हैं और निरंतर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाल विकास मंत्री रेखा आर्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को लाभ देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं। उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार योजना प्रारंभ की है जिसका हजारों महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि कोई भी व्यक्ति विकास कार्यों का लाभ लेने से अछूता न रहे और सरकार घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है।श्री चुघ ने वार्ड नंबर 2 विवेक नगर में महालक्ष्मी किट का वितरण किया। इस दौरान कार्यकत्री प्रोनोति विश्वास, सहायिका चंपा सरकार सहित लाभार्थी निशा ,रचना, दीक्षा, शालिनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *