हिंदी फीचर फिल्म “विद्या” का सफलतापूर्वक हुआ अंतिम प्रदर्शन

हिंदी फीचर फिल्म “विद्या” का सफलतापूर्वक हुआ अंतिम प्रदर्शन

हल्द्वचौड़। केशव प्लाज़ा में रियल कैलिबर प्रोडक्शन के बैनर तले तेजोराज पटवाल द्वारा निर्मित तथा संजय दास निर्देशित हिंदी फीचर फिल्म “विद्या” का सातवें दिन का अंतिम शो बेहद सफल रहा। अंतिम दिन भी दर्शकों की भीड़ और उत्साह देखते ही बन रहा था। फिल्म की कहानी, कलाकारों के प्रभावी अभिनय और सामाजिक संदेश को दर्शकों ने खूब सराहा, जिसके चलते फिल्म का प्रदर्शन अंतिम दिन तक लगातार सफल रहा।
उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य एवं निर्माता निर्देशक विक्की योगी ने बताया कि स्थानीय दर्शकों का उत्साह फिल्म निर्माताओं के लिए प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि फिल्म विद्या को जल्द ही पूरे उत्तराखंड के स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि इसका महत्वपूर्ण संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। योगी ने फिल्म में विद्या का किरदार निभाने वाली तेजस्विनी गंगोला और अन्य कलाकारों में एकता तिवारी, सुशांत कन्डया पांडे, भावना रोकडे, सतीश शर्मा, दीपक बंगवाल ,भगवान सुशील यादव, पल्लवी पाठक, मानसी मिश्रा, साहिल ,रमेश, याशिका ,तेजस्विनी गंगोला,आदि के दमदार अभिनय की सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग चमोली गढ़वाल के देवाल के पास स्थित खूबसूरत बांड गांव में की गई है।फिल्म निर्माण में शिक्षक संघ की लीडर श्रीमती मधु पटवाल के सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता कार्यकारी निर्माता सुदीप जुगरान ने कहा कि “विद्या” केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म है। फीचर फिल्म “विद्या” सपनों की उड़ान का अंतिम शो के दौरान दर्शकों में मुख्य रूप से समाज सेविका श्रीमती मीना राणा, रेनू रौतेला, प्रियंका नेगी, गंगा पांडे , मानव विकास सेवा संस्थान की सचिव पूनम चंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं अंतिम दिन दर्शकों ने भी फिल्म की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
फिल्म की लगातार सराहना हो रही है। स्थानीय स्तर पर मिली इस सफलता से फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं में भी उत्साह देखने को मिला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *