लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की रक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है: डॉक्टर सैयद खालिद कैस

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की रक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है: डॉक्टर सैयद खालिद कैस

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में बैतूल में PCWJ का पत्रकार सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

मुंबई। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की रक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है उक्त उदगार पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) के आठवें स्थापना दिवस के अवसर बैतूल स्थित बीआरसी क्लब में सम्पन्न प्रादेशिक पत्रकार सम्मान समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने व्यक्त किए।
संगठन की बैतूल इकाई द्वारा आयोजित इस प्रादेशिक पत्रकार सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी शामिल हुए।इस समारोह में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष शरद मिश्रा सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बैतूल जिला इकाई द्वारा जिले एवं अन्य स्थानों से पधारे सभी पत्रकार साथियों का शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चले इस कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारों की सुरक्षा, मध्यप्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन बिल लागू कराने की आवश्यकता तथा हाल के समय में बढ़ती पत्रकार हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका की भांति मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है, किंतु अब तक इसे संवैधानिक दर्जा न मिलने के कारण पत्रकार असुरक्षित वातावरण में कार्य करने को मजबूर हैं। प्रदेश में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग तेज़ी से उठाई गई।
PCWJ बैतूल जिला अध्यक्ष इरशाद खान की मेजबानी में सम्पन्न इस कार्यक्रम में बैतूल भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा मीडिया प्रभारी सूर्य त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेश फाटे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *