देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार हुए हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित

देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार हुए हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने किया हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान

रुद्रपुर उत्तराखंड।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा 30 मई 2025 को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकारों सहित गैर हिन्दी भाषी क्षेत्र के पत्रकारों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस के निर्देश पर संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव मुंबई (लेखिका) शशि दीप द्वारा महाराष्ट्र मुंबई से रामानुज भट्टर, गौरव राजपुरोहित, हीना खान, शेफाली सिन्हा, परवेज अख्तर, सांगली से सम्पत राव जाधव हैं वहीं, पश्चिम बंगाल कोलकाता से शाश्वती दास, रवीना घोष, संपा दास, गुड्डू गुप्ता, अर्पिता दास, मध्य प्रदेश से हाफिज शाह शाजापुर, पुष्पा चन्देरिया भोपाल, विजय चिडार रायसेन, जहीर उद्दीन शैख उज्जैन, इरशाद खान बैतूल, अल्ताफ खान धार, अरविंद शर्मा अशोक नगर, और तेलंगाना राज्य से मीर मोहम्मद, मोहम्मद शीराज, केरल राज्य से जॉय एस थॉमस, असम से अर्नव शरमा, आन्ध्रप्रदेश से टी आसीफ इकबाल, छत्तीसगढ़ से सुधीर तंबोली आजाद, और हरियाणा से डिम्पल कुमार को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *