पत्रकार साथियों के लिए आवश्यक सूचना

पत्रकार साथियों के लिए आवश्यक सूचना

कल दिनांक 29-07-2024 को एसएसपी कार्यालय रुद्रपुर के समीप मुख्य मार्ग पर कार सवार दो बदमाशों द्वारा जिला मुख्यालय रुद्रपुर के पत्रकार श्री नरेंद्र राठौर एवं श्री सौरभ गंगवार से कार ओवरटेक करने को लेकर धमकाने और रिवाल्वर तान कर जान से मारने की धमकी देने और पुलिस को रिवॉल्वर बरामद होने के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक पत्रकारों की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पत्रकारों पर समझौते के लिए प्रभावशाली लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने से जिला मुख्यालय के पत्रकारों में रोष व्याप्त है, इस संबंध में कल दिनांक 31-07-2024 को एसएसपी उधम सिंह नगर को जिला मुख्यालय रुद्रपुर के पत्रकारों की ओर से संयुक्त रूप से ज्ञापन प्रस्तुत कर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी। मुकदमा पंजीकृत ना होने की स्थिति में दिनांक 01-08-2024 को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा।

दोनों पत्रकारों में कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के एक अध्यक्ष एवं एक पूर्व अध्यक्ष हैं। सभी पत्रकारों की आपसी सहमति से इस आंदोलन को पत्रकार सुरक्षा एवं संघर्ष समिति के नेतृत्व में चलाया जाएगा।

अत: जिला मुख्यालय रुद्रपुर के सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि कल दिनांक 31-7-2024 को समय सुबह 11-00 बजे पत्रकारों की ओर से मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत कर विरोध दर्ज करने के लिए एसएसपी कार्यालय रुद्रपुर में उपस्थित होने का कष्ट करें।

निवेदक पत्रकार

कमल श्रीवास्तव
9837511120

गुरबाज सिंह
9927567700

हरविंदर सिंह चावला
9927174257

ललित राठौर
+919690455226

अमन सिंह
741712618

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *