डीआईजी कुमायूं रेंज महोदय द्वारा स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा।
डीआईजी कुमायूं रेंज महोदय द्वारा स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा।
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल श्री योगेंद्र रावत महोदय द्वारा आज दिनांक- 03.06.2024 को लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में EVM मशीनों की सुरक्षा हेतु बगवाड़ा मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा दिनाँक 04/06/2024 को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया गया और मतगणना की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। EVM सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधि0/कर्म0 गणों को निर्देशित किया गया कि वह सतर्कतापूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे तथा स्ट्रांग रूम में किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं आने देंगे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ऊधम सिंह नगर, प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर और अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

