उप राष्ट्रपति महोदय 1ः30 बजे से 3ः00 बजे तक गोविन्द बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के तकनीकी स्टाफ से संवाद करेंगे

FUTURE TV

रूद्रपुर। 29 मई, 2024- भारत के माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के अनुसार पंतनगर जनपद ऊधम सिंह नगर में पधार रहे है। कार्यक्रम के अनुसार माननीय उप राष्ट्रपति महोदय 30 मई वृहस्पतिवार को 12ः55 बजे हैलीपैड कैन्ट हलद्वानी तिकोनिया से प्रस्थान कर 1ः15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुचेंगे। 1ः20 बजे माननीय उप राष्ट्रपति महोदय पंतनगर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर 1ः30 बजे गोविन्द बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पहुचेंगे।
माननीय उप राष्ट्रपति महोदय 1ः30 बजे से 3ः00 बजे तक विश्वविद्यालय के तकनीकी स्टाफ से संवाद करेंगे तथा 3ः00 बजे गोविन्द बल्लभ पंत विश्वविद्यालय से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। माननीय उप राष्ट्रपति महोदय पंतनगर एयरपोर्ट से 3ः15 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *