रूद्रपुर में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम द्वारा स्टेडियम के नज़दीक स्थित बस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं को टोल फ्री नंबर 1098 के संबंध में जानकारी दी
रूद्रपुर। 29 मई, 2024- जनपद ऊधम सिंह नगर में महिला कल्याण विभाग अंतर्गत देखरेख एवं संरक्षक की आवश्यकता बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन संचालित है। जो कि सहायता हेतु 24X7 निःशुल्क आपातकालीन सेवा है जिसमें निःशुल्क परामर्श सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। रूद्रपुर में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम द्वारा स्टेडियम के नज़दीक स्थित बस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं को टोल फ्री नंबर 1098 के संबंध में जानकारी दी तथा मासिक धर्म स्वच्छता, किशोर न्याय अधिनियम तथा पॉक्सो अधिनियम के साथ साथ महिला संबंधी क़ानून की भी जानकारी दी गई।

